फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन सर्वेक्षण में लापरवाही पर दी रोजगार सेवक को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन सर्वेक्षण में लापरवाही पर दी रोजगार सेवक को चेतावनी
विज्ञापन

अन्ना पशुओं के लिए चारागाह व्यवस्था बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने ननौरा में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम ननौरा में डीएम मानवेंद्र द्वारा जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न योजनाओं से संबंधित अधिकारियों से प्रगति जानी और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही यहां पेंशन सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर रोजगार सेवक को फटकार लगाते हुए कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश देते हुए चेतावनी दी।
ग्राम ननौरा में बृहस्पतिवार को आयोजित जनचौपाल में ग्राम में कराये गए विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन शौचालय एवं आवासों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम विद्युतीकृत है और ग्राम में पूर्व से 45 कनेक्शनधारक हैं और सौभाग्य योजना के तहत 156 नये कनेक्शन दिये गए हैं। ग्राम में अधिष्ठापित हैंडपंपों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में कुल 37 हैंडपंप स्थापित हैं, जो सभी क्रियाशील हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बताया गया कि ग्राम में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 में कुल 15 आवासों का लक्ष्य प्राप्त है, जिनमें से 09 आवास पूर्ण हैं तथा शेष पर कार्य चल रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने आवासों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर आवंटन के निर्देेश दिए। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में 309 जॉबकार्ड धारक परिवार हैं जिनमें से 196 सक्रिय हैं तथा वित्तीय वर्ष में 134 परिवारों को रोजगार दिया गया। साथ ही वर्ष में कुल 5,143 मानव दिवस के सृजन के लक्ष्य के सापेक्ष 4371 मानव दिवस सृजित किये गये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लक्ष्य के सापेक्ष सभी 250 शौचालय निर्माण पूर्ण अवस्था में हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बताया गया कि ग्राम में कुल 520 पात्र गृहस्थी तथा 52 अंत्योदय कार्डधारक हैं, जिन्हें कोटेदार उदयप्रताप सिंह खाद्य सामग्री का वितरण करते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि राशन का वितरण नियमानुसार व समय पर किया जाना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम में वृद्धावस्था पेंशन के 69, निराश्रित/ विधवा पेंशन का 20 तथा दिव्यांग पेंशन के 04 लाभार्थी हैं, जिन्हें समय से पेंशन प्राप्त हो रही है। इसी दौरान रोजगार सेवक शंकरदयाल द्वारा पेंशन सर्वेक्षण के कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को अन्ना पशुओं की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने गांव में चारागाह की व्यवस्था कर अन्ना पशुओं की समस्या से निस्तारण के निर्देश दिए। इसके उपरांत चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति वर्ष प्रति परिवार 05 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज देने के बारे में बताया।शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में एक प्राथमिक व एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें जूता-मोजा, पुस्तक, ड्रेस एवं स्वेटर का वितरण किया जा चुका है। विद्यालय में नियमित रुप से मेन्यू के अनुसार मिड डे मील बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में दो आंगनबाड़ी संचालित हैं और दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुल छह बच्चे कुपोषित दर्ज थे, इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम के कुपोषित बच्चों को लाल श्रेणी से पीली श्रेणी में लाने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देशित किया। इसके बाद चौपाल में प्रधानमंत्री जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई। चौपाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर घनश्याम वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विजयप्रभा, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, तहसीलदार सदर राजेंद्र बहादुर सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें