फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 16वां आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 28 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें सपा और बसपा के जिलाध्यक्षों समेत 15 आरोपी पहले ही गिरफ्तार होने के बाद जेल जा चुके हैं। अब एसओजी टीम ने आरोपी किशोरी के चचेरे भाई को भी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में बीते बीस दिन पहले एक किशोरी ने छह साल से पिता द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। इसमें सपा और बसपा जिलाध्यक्ष समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सपा और बसपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों, सपा जिलाध्यक्ष के चार भाइयों के नाम आने पर सियासी तूफान सा आ गया था। यह मामला लखनऊ तक पहुंचा था और इस मामले में एसआईटी समेत 11 टीमों का गठन किया था। जिसमें तीन टीमें झांसी व जालौन की भी शामिल थीं।
इस मामले में पूर्व में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सपा नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक के अलावा किशोरी के पिता, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के भाइयों समेत 15 आरोपी अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजे गए थे। अब इस मामले में एसओजी के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, जाहिद अली, बृजेंद्र, रजनीश एवं सुदर्शन पाठक की टीम ने किशोरी के एक अन्य चचेरे भाई को मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी अंतर्गत पृथ्वीपुर में युवराज होटल से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वह करीब तीन-चार दिन से यहां पृृथ्वीपुर में ठहरा हुआ था और इससे पूर्व वह इंदौर व अन्य जगहों पर भी रुककर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा। लेकिन अब वह एसओजी के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें