फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा: अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालयों में जाने रुचि नहीं दिखाकर रहे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम के लिए रुचि नहीं दिखाकर रहे शिक्षक
विज्ञापन

बीएसए ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर किया 28 फरवरी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक आगामी सत्र से संचालित होने वाली अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में जाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इन विद्यालयों में सहायक शिक्षकों व प्रधानाध्यपकों की तैनाती के परिषदीय शिक्षकों से आवेदन मांगें गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित थी। अभी तक मात्र 135 ही आवेदन प्राप्त हुए हैं, इस स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है।
शहर व ग्रामीण इलाकों में हर जगह अभिभावकों में अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में पढ़ाने का रुझान बढ़ रहा है, जिससे परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या घट रही है। कान्वेंट स्कूलों की ओर से अभिभावकों का रुझान घटाने और परिषदीय विद्यालयों में ही अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार सूबे के सभी जनपदों में विकास खंड व नगर क्षेत्र में सात-सात परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परिवर्तित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के समस्त छह विकास खंडों व नगर क्षेत्र में कुल 49 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार इन प्रत्येक विद्यालयों में पांच-पांच शिक्षकों की आवश्यकता है। इन विद्यालयों में परिषदीय सहायक अध्यापकों को ही नियुक्त किया जाना है, इसके लिए विगत सात से 20 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया अपनाई गई थी। जनपद के लिए कुल 245 शिक्षकों की आवश्यकता है, जबकि इसके सापेक्ष मात्र 135 शिक्षकों ने ही आवेदन किए हैं। इससे साफ होता है कि शिक्षक अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में जाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके पीछे की केवल एक ही मुख्य वजह सामने आ रही है कि इन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर विशेष नजर रखी जाएगी, जिसके चलते शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पढ़ना होगा। कहीं न कहीं केवल इसी जिम्मेदारी से बचने के लिए शिक्षक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 245 के सापेक्ष मात्र 135 ने आवेदन किया है, चयन प्रक्रिया की लिखित व मौखिक परीक्षा आयोजित होनी है, इस परीक्षा में भी कई शिक्षक बाहर हो सकते हैं और कई शिक्षक अपनी मनमर्जी का विद्यालय नहीं मिलने पर भी यू-टर्न ले लेगें। इन्हीं परिस्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने आवेदन की अतिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह है आवेदन के मानक व चयन प्रक्रिया
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि वही परिषदीय शिक्षक आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण की हो। चयन के लिए जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित होगी। इसमें सदस्यों के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता, अंग्रेजी विषय के विशेषज्ञ और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य व सचिव के रुप में शामिल रहेगें। चयन के लिए 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी, इसमें 50 अंक की लिखित परीक्षा और 50 अंक की व्यक्तिगत परीक्षा होगी, इसी परीक्षा के आधार पर चयन होगा। इस चयन प्रक्रिया के बाद चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शिक्षकों का चयन व प्रशिक्षण की कार्रवाई पूर्ण कराने के लिए शासन ने 15 मार्च तक की तिथि निर्धारित की है।

नगर क्षेत्र में आएगी समस्या
नगर क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों की संख्या सहायक शिक्षकों की संख्या से अधिक है। परिषदीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में परिषदीय शिक्षकों की तैनाती हो तो इससे सबसे ज्यादा समस्या नगर क्षेत्र में होगी। नगर क्षेत्र में कुल 35 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं और सहायक शिक्षकों की संख्या मात्र 34 है। जब सात परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया जाएगा तो फिर इन विद्यालयों में कुल 35 शिक्षकों की आवश्यकता होगी, जबकि नगर क्षेत्र में शिक्षकों की संख्या मात्र 34 ही है।
विज्ञापन


28 फरवरी तय की अंतिम तिथि
अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालयों में तैनाती के लिए 20 फरवरी तक परिषदीय शिक्षकों से आवेदन मांगे थे, लेकिन अभी तक 245 के सापेक्ष मात्र 135 ही आवेदन आए हैं। इस स्थिति को देखते हुए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है। इसके बाद आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।
- अंबरीष कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें