फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा: महाविद्यालयों में 06 मार्च से शुरु होगीं वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालयों में छह मार्च से शुरु होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने को आयोजित की गई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बृहस्पतिवार को नेहरु महाविद्यालय सभागार में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं को शासन की मंशा के अनुरुप नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। झांसी से आए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुल सचिव सीपी तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 06 मार्च से 27 अप्रैल तक विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय के केंद्रों के ऊपर एक नोडल केंद्र बनाया गया है। जनपद के 25 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है और इन सभी केंद्रों का नोडल केंद्र का दायित्व नेहरु महाविद्यालय ललितपुर को दिया गया है और नोडल अधिकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अवधेश अग्रवाल को नामित किया गया है।
उन्होंने परीक्षा से संबंधित आवश्यक सुविधाएं जैसे परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे, परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, कक्षों की पूर्ण स्वच्छता, पेयजल एवं प्रसाधन तथा सघन चेकिंग व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। वहीं, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर ने कहा कि शासनादेश के अनुसार केंद्र के ज्येष्ठ केंद्राध्यक्ष परीक्षा के गोपनीय अभिलेखों को सुरक्षित रखने तथा परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होंगे। वहीं उन्होंने बरतने वाले अन्य सावधानियों व सख्ती के बारे में बताते हुए कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना हम सभी का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप हमें विश्वविद्यालय परीक्षाओं को आयोजित कराना है क्योंकि जहां नकलविहीन परीक्षा छात्र हित में वहीं उच्च गुणवत्ता में सहायक है। बैठक में प्राचार्य डा.अवधेश कुमार अग्रवाल समेत डा.पंकज शर्मा, अनिल सूर्यवंशी, डा.सूबेदार यादव, ओपी चौधरी, रामकुमार रिछरिया, डा.संजीव कुमार, सुधाकर उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौखिक परीक्षा 24 फरवरी को
नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अवधेश अग्रवाल ने एमए उत्तरार्द्ध अर्थशास्त्र, हिन्दी, संस्कृत, इतिहास एवं समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र के छात्र-छात्राओं की मौखिकी परीक्षा 24 फरवरी सुबह साढ़े नौ बजे से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें