फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के तीन सदस्यों समेत 16 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना संक्रमण लगातार लोगों को चपेट में लेता जा रहा रहा है। रविवार को एक परिवार के तीन सदस्यों समेत 16 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 239 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। जुलाई की शुरुआत से संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जबकि, जून में केवल आठ मरीज संक्रमित पाए गए थे। रविवार को एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों समेत 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
मोहल्ला बिदुआ कॉलोनी निवासी तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 22 बालिका, 55 वर्षीय व्यक्ति व 53 वर्षीय महिला शामिल है। मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी 30 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला सरायपुरा निवासी आठ वर्षीय मासूम कोरोना संक्रमित है। भारतीय स्टेट बैंककर्मी 27 वर्षीय महिला और स्टेट बैंक के पास निवासी 58 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मोहल्ला नेहरुनगर निवासी 46 व्यक्ति, नदीपुरा निवासी 41 वर्षीय महिला, मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 34 वर्षीय महिला व 55 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है।
विज्ञापन

तालबेहट में दो व्यक्ति संक्रमित हैं, इनमें 38 वर्षीय व 66 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा तहसील महरौनी के अंतर्गत कस्बा निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 16 वर्षीय बालक व 20 वर्षीय युवती है। अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालकर चिह्नित करने की कार्रवाई कर रहा है। चिह्नित होने पर सैंपलिंग कर जांच कराई जाएगी।
----------
363 व्यक्तियों के जांच को भेजे सैंपल
ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आए, संक्रमित मरीजों के परिजनों व संपर्क में आने वाले लोगों के 363 सैंपल लिए है। इनमें 108 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 251 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। 13 से 25 जुलाई तक 531 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
---------
रविवार को 16 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें कुछ लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले हैं, जो पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें उपचार के लिए एल-1 अटैच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें