ललितपुर। बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुुल 158 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इनमें इंटरमीडिएट की ग्रह विज्ञान और कॉमर्स की परीक्षा में कुल 157 एवं कंप्यूटर की परीक्षा में मात्र एक विद्यार्थी ही परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल की बोर्ड की कंप्यूटर परीक्षा में सोमवार को सौ पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 99 परीक्षार्थी परीक्षा देने अपने केंद्रों पर पहुंचे, जबकि मात्र एक ही विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहा। जबकि इंटरमीडिएट की वहीखाता एवं लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत हुए 121 परीक्षार्थियों में से 118 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जबकि इंटरमीडिएट की ही ग्रह विज्ञान विषय की परीक्षा में 2850 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2696 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 154 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों की परीक्षा में कुल 2913 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दीं, जबकि 158 ने परीक्षा छोड़ दी।