फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान की दगा दे गई मोटर, आज भी रही जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दगा दे गई जल संस्थान की मोटर
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई तो जल संस्थान की मोटर दगा दे गई। मोटर की खराबी से रविवार को भी लोअर जोन में जलापूर्ति बाधित रही। इस कारण लोअर जोन में पांचवें दिन भी पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
जल संस्थान के दिन खराब चल रहे हैं। किसी न किसी वजह से शहर की जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। चार दिन तक बिजली ने जल संस्थान की परीक्षा ली, जब बिजली सुचारु मिलनी आरंभ हो गई तो जल संस्थान की मोटर खराब हो गई। इससे मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, रैदासपुरा, खिरकापुरा, चिरौलपुरा, मऊ ठाना, रावरपुरा की जलापूर्ति प्रभावित हुई। कइयों को पड़ोसी से पानी लेना पड़ा तो कई हैंडपंप पर खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

कम ही लोग रहे जो पाइप लाइन से पीने का पानी भर पाए। पांच दिन से जलापूर्ति बाधित रहने से विभिन्न मोहल्लों में पेयजल का गंभीर संकट हो गया। मोहल्ला महावीरपुरा में हनुमान मंदिर के पास लगे हैंडपंप पर एक बच्चा पानी भरता नजर आया। वहीं, मोहल्ला चौबयाना में स्कूल के पास खराब हैंडपंप पर एक बच्चा पानी निकलने का इंतजार करते दिखा गया। जल संस्थान ने कई समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पानी के टैंकर पहुंचाकर लोगों की परेशानी कम करने का प्रयास किया। टैंकरों के पास भी पानी भरने वालों की भीड़ रही।

फिल्टर प्लांट में गंदगी
पिछले दिनों फिल्टर प्लांट की सफाई की गई, लेकिन इसमें अब भी गंदगी नजर आ रही है। विशेषकर फिल्टर के लिए बनाए गए जलाशयों में सिल्ट जमी देखी जा सकती है। इससे प्रतीत होता है कि सफाई के नाम पर औपचारिकता की गई है।

मोहल्ला श्रद्धानंदपुरा से लेकर रैदासपुरा मोहल्ले में पानी की भीषण समस्या है। यहां के अधिकांश हैंडपंप काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण लोगों को दूर-दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है।
- राजकुमार

वैसे भी गर्मी अधिक पड़ रही है, उस पर पीने के पानी की समस्या है। ऐसे में लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पानी भरने और उसे घर ले जाने में शरीर पसीना से तरबतर हो जाता है, लेकिन क्या करें पानी के बिना काम भी नहीं चलता है?
- जगदीश
----
पाइप लाइनों में पानी का इतना दवाब नहीं है कि घरों के अंदर पानी पहुंचे। इस कारण खेंचू पंप चलाते हैं, जिससे पानी खींचा जा सके। यदि खेंचू पंप से पानी नहीं खींचे तो फिर हैंडपंप के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

- कामता
---
बीती रात अचानक मोटर खराब हो गई। इससे कसाई मंडी की टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। मोटर की मरम्मत हो गई है। सोमवार को जलापूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
- रामभुवन, अवर अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें