फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुविसे ने की शहजाद नदी को साफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजाद नदी की सफाई कराई जाए
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक रविवार को स्थानीय कंपनीबाग में अध्यक्ष हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहजाद नदी की सफाई कराए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहर के बीचोंबीच से निकली शहजाद नदी की सफाई नहीं की गई है, जबकि बरसात का समय आ रहा है। ऐसे में नदी में व्याप्त गंदगी के कारण बांध का पानी अवरुद्ध हो जाता है। नदी के पुल के पास अधिक मिट्टी जम गई है। कचरा भी अधिक पड़ा है, जिससे बांध का पानी नहीं निकल पाता है और शहर में बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। मांग की गई कि बरसात से पहले नदी की सफाई की जाए। साथ ही नालियों के पानी की निकासी के लिए अलग से व्यवस्था की जाए। इस दौरान अमर सिंह बुंदेला, मुन्ना महाराज, सुभाषचंद्र जैन, हरविंदर सिंह सलूजा, कदीर खांन, हरीमोहन चौरसिया, विनय उपाध्याय, नीलेश सेन, सोनूराजा, विशन सिंह, अखिलेश राजपूत, विनोद साहू, पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें