फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को पेंशन की घोषणा पर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों को पेंशन देने के फैसले का स्वागत्र
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने 25 वर्ष पुरानी व्यापारियों की पेंशन योजना की मांग केंद्र सरकार की ओर से स्वीकार करने पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस पर मिठाई बांटी गई। वक्ताओं ने कहा कि जो काम असंभव लग रहा था, सरकार ने उसे संभव कर दिया है।
जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक इलाइट चौराहा स्थित एक होटल में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने कहा कि 25- 30 साल से संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष/ पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल व्यापारियों को पेंशन की मांग कर रहे थे। केंद्र सरकार ने मांग को मंजूरी दे दी है। नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रथम कैबिनेट बैठक में छोटे व्यापारियों को 3000 रुपये प्रति माह पेंशन देने की घोषणा की है। व्यापारी उसका स्वागत करते हैं। जिला महामंत्री प्रदीप सतरबांस ने कहा कि विगत 25- 30 साल से बीमा व पेंशन का जो सपना व्यापारी देख रहे थे, वह पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों ने सावरकर चौक पर भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रांतीय मंत्री मनीष सड़ैया, एस. समैया, अभिषेक अनोरा, बॉबी राजा नाराहट, अजय डोडिया, जितेंद्र जैन, संजय जैन, ललित जैन, बिपिन हिराबल, संजय सिंधी, दिनेश सिरवानी, हरगोविंद लहरिया, अमित पाराशर, नवीन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें