फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का इंतजार कर रहे चार को ऑटो ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन का इंतजार कर रहे चार को ऑटो ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौकाबाग के पास हाइवे पर अनियंत्रित ऑटो ने वाहन का इंतजार कर रहे चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली के मुहल्ला चौकाबाग में एक सगाई समारोह में मेहमान आए थे, जिसमें नोएडा निवासी राहुल (30) पुत्र ब्रह्म सिंह, चौकाबाग निवासी दीपक (20) पुत्र बृजकिशोर, चौकाबाग निवासी अजय पटेल (18) पुत्र जयराम, ग्राम मड़ावरा निवासी सुनील (26) पुत्र बाबूलाल रविवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे एक होटल में कमरा बुक करने के लिए जा रहे थे। इसके लिए वह चौकाबाग के पीछे से हाइवे पर पहुंचकर आम के पेड़ के नीचे वाहन का इंतजार करने लगे, जबकि उनके आगे ट्रैक्टर खड़ा था। इसी बीच ग्राम मसौरा की ओर से तेज गति से आ रहा ऑटो नजदीक से निकले ट्रक के हॉर्न की आवाज से बहक गया और अनियंत्रित होकर वाहन का इंतजार कर रहे चारों युवकों में टक्कर मारते हुए आगे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया, जिससे चारों युवक घायल हो गए और ऑटो भी ट्रैक्टर से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला नजदीक होने के कारण दुर्घटना की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार और परिजन कुछ ही देर में भागकर मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने नोएडा निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवकों दीपक, अजय व सुनील का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक मौसेरी बहन की सगाई समारोह में आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें