फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकाबाग में फसल के अवशेषों मे लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकाबाग में फसल के अवशेषों में लगी आग
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार को शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौकाबाग के पास खेतों में फसल के अवशेषों आग लग गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्नि शमन वाहन ने आग पर काबू पाया। खेतों में फसल के अवशेषों को जलाने पर प्रतिबंध लगया गया है, लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा है। हालत यह है कि आए दिन जिले में कई जगहों पर फसल के अवशेष जलाने की घटनाएं हो रही हैं। जिससे आसपास में रखे सामान भी जल रहे हैं, वहीं कई खेतों पर किसानों को ठहरने के लिए बने टपरे भी जल रहे हैं। ऐसी ही स्थिति रविवार को मोहल्ला चौकाबाग में रहीं। जहां पर खेतों में खड़े फसल के अवशेषों में आग लगने से हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे खेतों में लगी लकड़ी की बारी जल गई। खेतों पर लगे छोटे पेड़- पौधे इसकी चपेट में आकर जल गए। आग फैलने का भय मोहल्लेवासियों को सता रहा था, जिसकी जानकारी शीघ्र ही दमकल विभाग को दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें