फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नौ एवं दस को मिलेगी मीठे पानी की जलधारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नौ व दस को मिलेगी मीठी जलधारा
विज्ञापन

पाली। वार्ड 9 और 10 के वाशिंदों को अब पेयजल की लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। पाइप लाइनों का विस्तार कर मोहल्ले में बिछाई जा रही हैं। इनसे दो ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की सप्लाई होगी। अगले 10 से 15 दिन में यहां लोगों को पानी की सुविधा मिलने लगेगी।
पाली में पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी जल संस्थान के पास है, लेकिन जलसंस्थान अपनी सुविधाओं में खास विस्तार नहीं कर पाया। इसके चलते गांधी चौक, टिपुआ, मधवा मोहल्ला और मंदिर मोहल्ला में पानी लोगों के नलों तक नहीं पहुंच पाता है। इस कारण नीलकंठेश्वर मार्ग टौरिया पर पानी की टंकी बनवाने की मांग चल रही थी। टंकी तो अब तक नहीं मिली, लेकिन यहां खुदवाए एक ट्यूबवेल से तहसील होते हुए गांधी चौक तक सीधी सप्लाई वाली पाइपलाइन बिछाई गई। पानी का उपयोग करने वाले इन उपभोक्ताओं को जलकर नहीं देना पड़ता है। इसके बाद जलनिगम ने अपने बजट से दो ट्यूबवेल और खुदवाए हैं, जिससे वार्ड नौ और दस के निवासियों को कनेक्शन बांटे जाएंगे। इसके लिए वार्ड की सड़कों पर खोदाई शुरू कर पाइप लाइनों के बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। एक फिट गहरी सड़क खोदकर लाइन बिछाई जा रही है। इससे करीब चार हजार लोगों की प्यास बुझाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

वार्ड के निवासी भोलेराम चौरसिया ने बताया कि सड़क के अंदर जलसंस्थान की पाइप लाइन डाली है, जिसमें पानी नहीं आता। नगर पंचायत योजना के अंतर्गत सड़क के ऊपर से पानी की लाइन है, जिसमें ट्यूबवेल के माध्यम से हैंडपंप से पानी की सप्लाई होती है।

टंकी का निर्माण जरूरी
नीलकंठेश्वर मार्ग टौरिया के पास टंकी निर्माण का होना जरूरी है। टंकी निर्माण से ही दूर तक इलाके में पानी पहुंचाया जा सकता है। ट्यूबवेल की सीधी सप्लाई से जलापूर्ति पूरी तरह संभव नहीं है। साथ ही नल में पानी आने का भी कोई समय निर्धारित नहीं होगा। दो ट्यूबवेल पर एक टंकी का निर्माण जरूर होना चाहिए।

अभी में लखनऊ से लौट रहा हूं। इस योजना का कितना क्या बजट है, इसकी सारी जानकारी आकर ही बता सकता हूं।
- प्रवीण कुट्टी, अधिशासी अभियंता, जलनिगम

जिस किसी को नल कनेक्शन की आवश्यकता है, वह संबंधित ठेकेदार के पास अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं दो फोटो जमा करा दे। कनेक्शन का अभी कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

- खेमचंद्र चौरसिया राजगढ़, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड दस

लगभग एक सैकड़ा कनेक्शन बांटे जाने की जानकारी है। लाइन का विस्तार शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को पेयजल सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
- नंदकिशोर चौरसिया, पार्षद वार्ड-9

ठेकेदार करेंगे सड़कें दुरुस्त
वार्ड नौ एवं दस में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी जा रही हैं, जिससे लोगों के मन में सवाल था कि कहीं लाइन बिछने के बाद सड़क ऐसे ही खस्ताहाल न छोड़ दी जाए। इसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जो सड़क खोदी जा रही है, उसकी पूरी ओवरहालिंग संबंधित विभाग के ठेकेदार द्वारा कराई जाएगी।
- रामकुमार चौरसिया, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें