बनाए जाएं आवास
ललितपुर। विकास खंड बार अंतर्गत ग्राम बड़ोखरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आवास बनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं। लेकिन, उनका आवास योजना में चयन नहीं हो सका। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत भी अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रार्थनापत्र पर रामसिंह, महेश, रंधीर आदि के हस्ताक्षर रहे।
गाली-गलौज कर मारपीट
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लागौन निवासी तोरन पुत्र हल्का ने गाली-गलौज कर मारपीट करने के आरोप को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया गया कि 28 अक्टूबर को वह अपने परिजनों के साथ दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच गांव के दबंगों ने आकर गाली-गलौज कर उसकी व परिजनों की पिटाई कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
शोक सभा
ललितपुर। सर्व ब्राह्माण महामंडल की शोकसभा हुई। इसमें प्रकाश नारायण के भतीजे रमेश पुरोहित के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर प्रदीप चौबे, कमलापत रिछारिया, आदित्य नारायण बबेले, अशोक गोस्वामी, उमाशंकर बिदुआ, भगवत नारायण बाजपेयी, राम गोस्वामी, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।