फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने बीसीसीआई का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 4
विज्ञापन

कैप्सन बीसीसीआई का पुतला फूंकते जागरण मंच के कार्यकर्ता।

हिंदू जागरण मंच ने बीसीसीआई का फूंका पुतला
ललितपुर (ब्यूरो)। सावरकर चौक पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चैंपियन ट्राफी में भारत-पाकिस्तान के मध्य मैच तय होने के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का पुतला फूंक दिया। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़े हुए हैं। इसमें भारतीय जवान शहीद हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ करा रहा है। वहीं, बार-बार सीमा का उल्लंघन कर रहा है। जिससे सीमावर्ती इलाकों में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा जवान भी शहीद हो रहे हैं। जब तक सीमा पर हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं। तब तक पाकिस्तान के साथ कोई भी मैच नहीं खेला जाए। इस मौके पर रमन सरदार, अभिषेक जोशी, रवि पंथ, रवि राजा, मनोज योगी, ललित जोशी, बंटी राजा, ऋषि सिंह, लविश सिंह, सचिन दुबे, सौरभ तिवारी, शुभम चौरसिया, सचिन जैन, चंद्रशेखर दुबे, विरेंद्र सोनी, पुष्पेंद्र आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें