फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 1243 किसानों को किया गया 1493 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 49 क्रय केंद्रों पर अब तक हुई कुल 7,932.40 मीट्रिक टन गेहूं खरीद
विज्ञापन

445.758 लाख रुपये का भुगतान अवशेष, प्रक्रिया जारी
फोटो-16
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के मामले में किसानों को कुल 1939.37 लाख रुपये का भुगतान होना है, जिसके सापेक्ष अब तक 1243 किसानों को कुल 1493.61 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। अभी भी 445 लाख रुपये का भुगतान होना बाकी है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
जनपद में इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए जनपद में कुल 51 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए थे। इन केंद्रों का संचालन 17 मार्च से शुरू किया गया था, लेकिन बाद में जिलाधिकारी द्वारा जिले में दो केंद्र अस्वीकृत कर दिए गए। इस प्रकार कुल 49 क्रय केंद्र ही स्वीकृत हो सके और जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय व विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गेहूं खरीद शुरू की गई। शनिवार की शाम तक जनपद में कुल 7,932.40 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। शनिवार को जिले में खरीद केंद्रों पर कुल 652.60 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई है।
विज्ञापन

वहीं शासन द्वारा किसानों को गेहूं खरीद से 48 घंटे में भुगतान करने का प्रावधान शासन द्वारा तय किया गया है। इसके तहत जनपद में गेहूं खरीद होने के पर 1939.37 लाख रुपये के भुगतान के सापेक्ष 1243 किसानों को अब तक कुल 1493.60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अभी भी कुल 445.75 लाख रुपये का गेहूं का भुगतान किया जाना बाकी है, जिसके भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

-
लक्ष्य के सापेक्ष अब तक हुई 16.53 प्रतिशत गेहूं खरीद
जनपद में इस बार गेहूं खरीद के लिए शासन द्वारा 48 हजार मीट्रिक का लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष जिले में अब तक कुल 7,932.40 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो सकी है, जो दिए गए लक्ष्य का कुल 16.53 प्रतिशत है। वहीं, पिछले वर्ष जनपद में 96 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष जिले में कुल 12,831.15 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी थी।

वर्जन
जनपद में क्रय केंद्रों के माध्यम से अब तक 7,932.40 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो गई है। खरीद होने के साथ ही किसानों को उनका भुगतान भी किया जा रहा है।
-चामुंडा प्रसाद पांडेय, जिला खाद विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें