फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अमरपुर मंडी में भी होगी चना, मसूर की खरीद, खोला गया नया केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरपुर मंडी में खुला नया केंद्र
विज्ञापन

- चना व मसूर की होगी खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। किसानों की समस्याओं को देखते हुए अमरपुर मंडी में चना, मसूर का खरीद केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। यहां बृहस्पतिवार से खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। वर्तमान में पाली, मड़ावरा व जाखलौन में केंद्र चल रहे हैं। इससे खरीद में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले में गेहूं की खरीद अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिससे प्रशासन ने अब चना, मसूर की खरीद पर ध्यान केंद्रित कर लिया है। इस समय पाली मंडी, मड़ावरा मंडी व जाखलौन में चना, मसूर की खरीद हो रही है। यहां किसानों को आर ही समस्याओं को ध्यान में रखकर कई निर्णय लिए गए हैं। जहां एक कांटा संचालित हो रहा था, वहां एक-एक और कांटा बढ़ा दिया गया है। वहीं, अमरपुर मंडी में नया केंद्र खोलने को हरी झंडी दे दी गई है। इसके अलावा खितवांस मंडी में भी केंद्र खोलने पर विचार चल रहा है। जिस पर एक दो दिन में निर्णय होने की संभावना है। उधर, जिला सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि अमरपुर मंडी में चना, मसूर की बृहस्पतिवार से खरीद शुरू हो जाएगी। इससे किसानों को उपज बेचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

.......
इतनी हो चुकी खरीद
गिदवाहा केंद्र में 111.250 मीट्रिक टन, बिरधा में 52.050 मीट्रिक टन, जाखलौन में 78 मीट्रिक टन चना की खरीद हो चुकी है। इस तरह कुल 241.300 मीट्रिक टन चना खरीदा गया है। वहीं, गिदवाहा क्रय केंद्र में 167.050 मीट्रिक टन, बिरधा क्रय केंद्र में 39.650 मीट्रिक टन, जाखलौन क्रय केंद्र में 62.900 मीट्रिक टन मसूर की खरीद की गई है। इस प्रकार तीनों केंद्रों पर कुल 269.600 मीट्रिक टन मसूर खरीदा गया है। मालूम हो कि गिदवाहा केंद्र मड़ावरा में, बिरधा केंद्र पाली में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

.....
अटका नौ करोड़ रुपये का होगा भुगतान
गेहूं की खरीद में करीब नौ करोड़ रुपये का भुगतान किसानों का अटका हुआ है। जिसके भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एआर अनूप कुमार द्विवेदी का कहना है कि बृहस्पतिवार को किसानों के खाते में लंबित भुगतान को भेजने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें