तालबेहट। मूसलाधार बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है। इस कारण रविवार तड़के माताटीला बांध के नौ गेटों को खोलकर जल निकासी की गई थी, लेकिन बाद में राजघाट से पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला बांध में पानी का स्तर बढ़ गया। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए माताटीला बांध के 20 गेटों को आठ-आठ फीट तक खोलकर 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कड़ेसराकलां, झरर, बर्मा विहार, उगरपुर आदि गांवों में नदी किनारे बने किसानों के खेतों में पानी भर गया।
वहीं, सुकुवां-ढुकुवां बांध में भी पानी का स्तर अधिक होने के बाद जल निकासी से रपटे पर पानी की ऊंचाई और बढ़ गई। बांधों से पानी छोड़े जाने की सूचना पर भारी संख्या में सैलानी बांधों पर पहुंचे।
000
सेल्फी लेने की लगी रही होड़ : बांध से गिरते पानी को अपने मोबाइलों में कैद करने के लिए पूरे समय सैलानियों में होड़ लगी रही। बांधों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा।
000
बिजरौठा से बौलारी के रास्ते में एक फीट पानी
फोटो - 26
बिजरौठा-तालबेहट। मजरा बौलारी से ग्राम बिजरौठा को जाने वाले मार्ग में पड़ने वाली पुलिया पर एक फीट से अधिक पानी होने के कारण रेलवे स्टेशन, पठा, बाबाताल आदि मजरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।