संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गहराते पेयजल संकट से अब राहत मिलने की उम्मीद है। जल संस्थान ने 4.50 लाख रुपये की लागत से 12 टैंकरों की मरम्मत कराकर चालू करा दिया है। इससे पेयजल आपूर्ति में सुविधा होगी।
जल संस्थान के पास कुल 28 टैंकर थे। बीते वर्ष इनमें से 18 टैंकर खराब हो जाने से महज 10 टैंकर से ही पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। बाद में तीन टैंकर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने अपनी निधि से उपलब्ध करा दिए थे। इससे 13 टैंकर से पानी दिया जा रहा था, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। इसके बाद जल संस्थान ने 12 टैंकरों की मरम्मत कराई। अब विभाग के पास 25 टैंकर चलने के लायक हो गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब अधिक से अधिक क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
-
18 टैंकर खराब पड़े थे, इसमें 12 टैंकरों की मरम्मत करा दी गई है। अब समय से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान