फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अपर जोन की मोटर खराब, 20 हजार की आबादी रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांधीनगर और नई बस्ती क्षेत्र के लोग दो दिन से पानी के लिए परेशान, बृहस्पतिवार से सुधार की उम्मीद
ललितपुर। मोहल्ला गांधीनगर, नई बस्ती क्षेत्र की मोटर खराब होने से लगातार दूसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप रही। कुछ लोगों ने हैंडपंप का रुख किया तो कुछ ने टैंकरों के आने का इंतजार किया। अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार तक मोटर ठीक होने पर आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जल संस्थान के अपर जोन के पंप हाउस की दो दिन पहले मोटर खराब हो गई थी। इससे टंकी नहीं भरी जा सकी। इस मोटर से शहर के गांधीनगर व नई बस्ती की लगभग 20 हजार से अधिक की आबादी को पानी मिलता है। बुधवार सुबह लोग नलों में पानी मिलने की आस लगाए बैठे रहे। काफी देर बाद भी नलों से पानी की बूंद तक नहीं आई। इसके बाद लोग हैंडपंप से पानी जुटाने को मजबूर हुए। चिलचिलाती धूप होने से कई लोगों ने टैंकर से पानी भरने का इंतजार किया। टैंकर आने पर पानी भरा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मोटर को ठीक करने के लिए भेजा गया है। इसे ठीक होने में एक दिन लगेगा। इसके बाद आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें