फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को जरुर सौंपेगें ज्ञापन और करेगें विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन और करेंगे विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
संभावना है कि 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद दौरे पर आ सकते हैं। यदि मुख्यमंत्री जनपद आते हैं जो एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पूरा मन बना लिया है कि मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन सौंपेंगे और गले में मटकी एवं पीट पर झाड़ू बांधकर सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा है। इसमें संगठन ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गलत तरीके से 114 शिक्षकों को पदावनत कर दिया है। इस कार्रवाई को निरस्त कराने की मांग पर संगठन विगत सोलह दिनों से विरोध प्रदर्शन व धरना प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। संगठन ने आगामी 12 अप्रैल को जनपद दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है, लेकिन विभाग द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही है। जिसके चलते संगठन ने यह निर्णय लिया है कि वह गले में मटकी लटकाकर और पीट पर झाड़ू बांधकर सड़क पर पैदल मार्च निकालेगें और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगें। इस दौरान यदि कोई घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं संगठन द्वारा पदावनत की कार्रवाई के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में चल रहा धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। ज्ञापन पर मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी, संजीव सिद्घार्थ, महेंद्र पंथ, बृजेंद्र कुमार, प्यारेलाल, दिलीप सिंह, कुसुमलता, विनीता रजक, शांति, राजेश आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें