फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग ने शहर की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमानी जगह पार्क कर रहे वाहन, बिगड़ा यातायात
विज्ञापन

दुकानदारों व चालकों के असहयोग के चलते वनवे का पालन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के प्रमुख रास्तों व बाजारों में जगह-जगह दुपहिया व चार पहिया वाहनों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इसके बाद भी इनका चालान नहीं किया जा रहा है। चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए तुवन मंदिर से लेकर सावरकर चौक तक वनवे बनाया गया है। इससे मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ है लेकिन दुकानदारों, मकान मालिकों व चालकों के असहयोग के चलते वनवे का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। तालाबपुरा रोड को ही ले लीजिये, यहां सावरकरचौक से तुवन की ओर वाहन मुड़ते हैं। इस सड़क पर किनारे जगह-जगह दुपहिया व चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। प्लाजा मार्केट के आसपास खड़े दुपहिया वाहन देखते ही बनते हैं। इसी तरह घंटाघर से महावीरपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक साइबर कैफे के नीचे सड़क पर दुपहिया वाहन पार्क रहते हैं। थोड़ा सा आगे चलने पर एक होटल के पास सड़क पर अनेकों दुपहिया वाहन आए दिन खड़े नजर आते हैं। बाजारों में भी स्थिति ठीक नहीं है। महावीर प्याऊ के पास आड़े तिरछे वाहन खड़े होते हैं। कटरा बाजार में सोनेे, चांदी की दुकानों के पास दुपहिया वाहनों की पार्किंग देखी जा सकती है। कमोवेश यही स्थिति नझाई बाजार की भी है। जल संस्थान के जल कल कार्यालय के आसपास भी वाहनों को देखा जा सकता है। शाम होते ही घंटाघर के आसपास दुपहिया वाहन खड़े होने प्रारंभ हो जाते हैं। अब जब नवंबर माह आने वाला है तो ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि इस बिगड़ी व्यवस्था में नवंबर माह सफल हो पाएगा या नहीं। इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


यातायात पुलिस बुलाए बैठक
शहर की यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को सबका सहयोग लेने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस व्यापारियों नेताओं, जागरूक लोगों व समाजसेवी संस्थाओं की बैठक बुलाए, जिससे कि जगह-जगह बन रही पार्किंग की समस्या का समाधान हो सके।
दिनेश गोस्वामी एड.

सड़क पर रखे वाहनों का सख्ती से हो चालान
शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ेगा। सड़क पर खड़े किए जा रहे आड़े तिरछे वाहनों से उन चालकों व राहगीरों को तकलीफ होती है जो यातायात नियमों का पालन करती है।
विज्ञापन

मनोज श्रीवास्तव
होटल संचालक

किए जा रहे पार्किंग स्थल चिह्नित
शहर में पार्किंग स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं। जहां पर पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं, दुपहिया वाहनों को नगर पालिका के बेसमेंट में पार्किंग की जगह दी गई है। इस संबंध में चालकों को बताया जा रहा है।
नासिर अली
सहायक यातायात प्रभारी

नियम तोड़ने पर किया जुर्माना
शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 2500 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें