फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल एवं प्रसाधन का इंतजाम करने में कम पड़ गए 17 साल

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्रह साल में भी नहीं मिल सकीं मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन

डा. भीमराव अंबेडकर कामर्शियल कांप्लेक्स में पेयजल भी नहीं मुहैया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर के वार्ड नंबर 18 स्थित डा. भीमराव अंबेडकर कामर्शियल कांप्लेक्स में पेयजल और अन्य इंतजाम करने में 17 साल का समय भी कम पड़ गया है। नगर पालिका अभी तक इन सुविधाओं को मुहैया नहीं करा पाई है। इसके अलावा कांप्लेक्स में जगह-जगह गंदगी है, ऐसे में दुकानदारों को समस्याओं से छुुटकारा नहीं मिल पा रहा है।
नगर पालिका परिषद ने आज से 17 साल पहले नझाई बाजार में डा. भीमराव अंबेडकर कामर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण कराया था। इसका लोकार्पण उस समय के सांसद बृजलाल खाबरी ने किया था, तब से दुकानदार इस कांप्लेक्स में अपना व्यवसाय चला रहे हैं। लेकिन, जो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शेष रह गया था, जिसे आज भी पूरा नहीं किया जा सका है। आधा सैकड़ा दुकानदारों के बीच में एक हैंडपंप स्वामी विवेकानंद पार्क में लगाया गया है, जो खराब पड़ा हुआ है। यही नहीं, जब पार्क में लगा हैंडपंप चालू रहता है, तब भी दुकानदारों को पार्क में तालाबंदी रहने के कारण हैंडपंप का पानी नसीब नहीं हो पाता है। अब गर्मी का सीजन आ रहा है तो उन्हें गंभीर पेयजल संकट की आहट दिखाई देने लगी है। इसके अतिरिक्त कांप्लेक्स में प्रसाधन केंद्र की भी समस्या बनी हुई है, न तो महिला और न ही पुरुष मूत्रालय है। वहीं, यहां साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। कई स्थानों पर गंदगी देखी जा सकती है। कुछ दुकानदार ही सड़ी सब्जी एवं फल पार्क के एक किनारे फेंक देते हैं, जिससे कांप्लेक्स में स्वच्छता का संदेश नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन


पेयजल की समस्या का हो समाधान
कांप्लेक्स में कहीं भी पेयजल का इंतजाम नहीं किया गया है। एक हैंडपंप स्वामी विवेकानंद पार्क में लगा हुआ है। इसमें अक्सर ताला लगा रहता है। इससे दुकानदार उसका पानी नहीं पी पाते हैं। ऐसे में दुकानदारों को पेयजल के लिए ललित टाकीज के पास बनी प्याऊ तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

फैय्याज मुहम्मद, सब्जी विक्रेता

प्रसाधन की है सबसे बड़ी समस्या
कांप्लेक्स का निर्माण करते हुए कई कमियों को छोड़ दिया गया है। जहां ड्रेनेज सिस्टम की अनदेखी की गई है, वहीं प्रसाधन के लिए मूत्रालय का अभाव बना हुआ है। तमाम महिलाओं ने तो दुकानों की छतों को प्रसाधन स्थल बना लिया है तो कई महिलाएं यहां-वहां भटकती नजर आती है। कमोवेश यही स्थिति पुरुषों की है।
रामगोपाल साहू, किराना दुकानदार

निर्मित कराए जाएंगे शौचालय
कांप्लेक्स में शौचालय निर्मित कराए जा रहे हैं, इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। जहां पानी की समस्या है तो उसका भी निदान कराया जाएगा।
आलोक कुमार जैन मयूर, सभासद, वार्ड नंबर 18 सुभाषपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें