फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अमरपुर मंडी से 1056 पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमरपुर गल्ला मंडी से 1056 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। कुछ कर्मचारी दोपहर तक अपनी ड्यूटी कटाने की जुगत में रहे तो कुछ रिजर्व में लगे कर्मचारी ड्यूटी करने के लिए उतावले नजर आए।
सुबह आठ बजे से ही यहां कर्मचारी आने शुरू हो गए। प्रशासन ने ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टी ड्यूटी वितरण के लिए 27 और महरौनी में पोलिंग पार्टी ड्यूटी वितरण के लिए 26 टेबलें लगाई। एक टेबल से 20 पोलिंग पार्टी का ड्यूटी वितरण किया गया। कर्मचारियों को परेशानी न हो, इसके लिए पीने के पानी और शिकंजी की व्यवस्था की गई। गर्मी के कारण पोलिंग पार्टियां छांव की तलाश करती दिखीं।
विज्ञापन


डीएम ने सामग्री के विषय में दी जानकारी: जिलाधिकारी सुबह ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पोलिंग पार्टी को मिली सामग्री का मिलान कराया। साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
-
विशेष वेशभूषा में नजर आए सेक्टर मजिस्ट्रेट: बंगारिया में सेक्टर 53 में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट विशेष वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने धोती व सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने उनके ड्रेसकोड की सराहना की। साथ ही अन्य लोगों को भी लोकतंत्र के विशेष पर्व का इसी तरह आनंद लेने के लिए प्रेरित किया।
-
खूब ली सेल्फी : बसों तक जाने के लिए अपने सिर पर ईवीएम का बॉक्स रख पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। कई कर्मचारी सेल्फी लेते नजर आए।
-
बच्चे के साथ धूप में बैठी महिला: मतदान में अपना योगदान दर्ज कराने के लिए एक महिला कार्मिक ने धूप में बैठकर बच्चे से विदा ली। जैसे वह कह रही हो कि बेटा चिंता मत करना, कर्तव्य निर्वहन के बाद वह उससे मिलेगी।
-
शौचालय रहा बंद, महिला कार्मिकों को हुई परेशानी: मंडी में पीछे की ओर बना शौचालय बंद था, इससे महिला कार्मिकों को परेशानी हुई। जब इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, तो उन्होंने तत्काल उसे खुलवाया।
-
एसपी ने देखी पुलिस कर्मियों की उपस्थिति: एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस कर्मियाें की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सदर तहसीलदार से कर्मचारियों के विषय में जानकारी ली। पुलिस कर्मियों को कर्तव्य निष्ठा व लगन के साथ चुनाव ड्यूटी करने का संदेश दिया।
-
ओआरएस पीते नजर आए कर्मचारी: पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस व पानी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कर्मचारी अपने घर से ओआरएस लेकर आए और उसे पीकर गर्मी से बचाव किया।
-
ड्यूटी कटाने के लिए लगाते रहे चक्कर: चुनाव में ड्यूटी कटाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते हुए कर्मचारी नजर आए। कुछ महिलाएं अपने बच्चे को लिए अधिकारियों के पास ड्यूटी कटाने के चक्कर लगाती हुई दिखीं।
विज्ञापन

-
मोबाइल नेटवर्क ने दिया धोखा: अमरपुर गल्ला मंडी में मोबाइल नेटवर्क व नेट कनेक्टिविटी परेशान न करे, इसके लिए बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था, लेकिन पोलिंग पार्टी रवाना के समय तैयारी की पोल खुल गई। मोबाइल नेटवर्क ने काम नहीं किया। नेट कनेक्टिविटी बिल्कुल खराब नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें