फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की उखड़ी साइड पटरी बनी मुसीबत, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क तो बनाई, फुटपाथ से बेवफाई
विज्ञापन

- राहगीरों को हो रही परेशानी, विभाग बना मौन
- मुख्य मार्ग के अलावा अन्य जगहों पर समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के प्रधान डाक घर से लेकर स्टेशन रोड तक एक किलोमीटर सड़क को पीडब्लूडी विभाग ने पिछले तीन महीने पहले डामर डलवा कर ऊंचा कराया था। इस बीच विभाग के अधिकारियों ने उखड़ी साइड को ठीक नहीं कराया। इससे बारिश में कीचड़ होने की वजह से छात्र व बाइक सवार व अन्य लोग आए दिन गिरकर घायल हो गए हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीडब्लूडी विभाग ने देवगढ़ रोड से लेकर स्टेशन तक सड़क पर डामर डलवाने के दौरान सड़क एवं फुटपाथ के ऊंचाई के बीच काफी अंतर हो गया है। सड़क पहले के मुकाबले करीब दो तीन फिट ऊंची हो गई है। सड़क और फुटपाथ में आए अंतर को कम करने के लिए पीडब्लूडी विभाग ने साइड पटरी में लगे पेवर ब्रिक्स को उखड़वा दिया है। ऐसे में पटरी पर जगह-जगह पेवर ब्रिक्स उखड़े पड़े होने से फुटपाथ ऊंचा-नीचा हो गया है। इसकी वजह से कई जगहों पर बारिश का पानी जमा हो जाता है। जिसकी वजह से जिनकी दुकानें सड़क के किनारे हैं, उनके ग्राहकों को दुकान तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वहीं, राहगीरों को भी पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इससे सड़क पर दुर्घटनाएं होने का अंदेशा सदैव बना रहता है।
विज्ञापन

लगभग यही स्थिति राजघाट रोड की है। इस सड़क का लंबे समय बाद निर्माण कराया गया है, लेकिन इस साइड पटरी पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। साइड पटरी ऊंची-नीची बनी हुई हैं तो कई जगहों पर ढलान नुमा मिट्टी पड़ी हुई हैं। जिससे चालक दुर्घटना की आशंका भांपते हुए अपना वाहन सड़क से नीचे नहीं उतारते हैं। जब दो दिशाओं से आ रहे चार पहिया वाहन आमने-सामने से क्रास करते हैं तो विपरीत स्थिति बन जाती हैं। कई बार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बन जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।


सड़क पर पड़ते हैं ये प्रमुख स्थान
बर्नी चौराहा इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, विवाह घर, तुवन चौराहे के पास पीएनबी, स्टेट बैंक, सिद्धी सागर स्कूल प्रधान डाकघर रैन बसेरा, सुपर मार्केट सहित अन्य प्रमुख कार्यालय आदि पड़ते हैं। जिनमें प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होना होता है। ऐसे में सड़क की पटरी उखड़ी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अफसरों के आवासों के सामने नहीं खोदी पटरी
इस सड़क पर एडीएम, सीओ, सीडीओ, जज के आवासों सहित कोतवाली व अन्य प्रमुख कार्यालय पड़ते हैं। ऐसे में किए जा रहे कार्य की कलई न खुल जाए। इसके लिए इन अफसरों के आवासोें के सामने सड़क के किनारे पटरी नहीं खोदी गई है।


फोटो 11
काम में हो रही लेटलतीफी
स्टेशन रोड पर साइड पटरी को ऊंचा करने के लिए पेवर ब्रिक्स उखाड़ दिए गए हैं। जिससे फुटपाथ की समस्या उत्पन्न हो गई है। न तो राहगीर इस पर चल पा रहे हैं और न ही चालक अपने वाहन नीचे उतार पा रहे हैं। दुकानदार अलग परेशान हैं।
संजय तिवारी

फोटो 10
बारिश से पहले बन जानी चाहिए थी
मुख्य सड़क पर डामर डलवाया गया है, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कई जगहों पर अभी भी सड़क पर काम अधूरा है। यही साइड पटरी का हाल है। इस कार्य को बारिश से पहले पूरा कर लिया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। इससे साइड पटरी परेशानी का सबब बन गई है।
अखिलेश

फोटो 18
दुर्घटनाएं रोकने में सहायक साइड पटरी
यदि साइड पटरी दुरुस्त हों तो काफी हद तक सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। कई बार साइड पटरी ऊंची-नीची होने पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। जिम्मेदार कार्यदायी संस्था को इस पर उतना ही ध्यान देना चाहिए, जितना सड़क के निर्माण पर देते हैं।
अमन मिश्रा

दूर से मिट्टी लाने में लग रहा समय
एस्टीमेट में इंटर लाकिंग का प्रावधान नहीं किया गया है, इसलिए इसे उखड़वा दिया गया है। वर्तमान में काम कराया जा रहा है। दूर से मिट्टी लाई जा रही है, इससे कार्य में समय लग रहा है। वहीं, राजघाट रोड की पटरी के लिए बजट मांगा गया है। पैसा मिलते ही साइड पटरी का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र
अधिशासी अभियंता
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड

काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
कार्यदायी संस्था द्वारा मुख्य सड़क की पटरी का कार्य कराया जा रहा है। इसमें तेजी लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए कहा है।
योगेंद्र बहादुर सिंह
अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें