फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- आंगनबाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल जारी
ललितपुर।
मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल दूसरे दिन भी विकास भवन कार्यालय में जारी रही। संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में चल रही हड़ताल में वजन दिवस के बहिष्कार का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक ने कहा कि आज होने वाले वजन दिवस का हम बहिष्कार करेंगे। सभी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी एकता में हैं। यह अनशन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसलिए समस्त आंगनबाड़ी अनशन पर बैठें और किसी के दबाव में न आएं। उन्होंने आंगनबाड़ी महिला का 15 हजार व सहायिका का 10 हजार रुपये मानदेय करने की मांग की। चिकित्सा अवकाश व इलाज के लिए धनराशि दिलाने व पांच साल में कुर्सी-मेज दिए जाने की मांग की है। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल पूर्व शिक्षा केंद्रों में बदलने सहित आदि मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस दौरान रविंद्र कुमार रावत, अरुण राजा, किशोरीदेवी, अर्चना रावत, रामदेवी, मीना राय, गीता तिवारी, सावित्री रजक, विमला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें