फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 66 फरियादियों ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसर दो बार गैरहाजिर रहे तो होंगे निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील भवन में आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’’ में कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वह सम्पूर्ण समाधान दिवस को कतई गैरगंभीरता से न लें। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रथम अनुपस्थिति पर चेतावनी, लगातार दो अनुपस्थितियों पर निलंबन एवं तीन अनुपस्थितियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। आज के संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इनमें राजस्व विभाग के 14 मामले, पुलिस विभाग के 17, शिक्षा विभाग के 04, स्वास्थ्य विभाग का 01, विकास विभाग के 06 तथा अन्य विभागों के 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को सौंपते हुए, उन्हें समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि अगले समाधान दिवस में कोई ऐसी शिकायत न आए जो पूर्व के समाधान दिवस में प्रस्तुत हुई हो। अधिकारी समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का स्वयं परीक्षण करें और यह भी प्रयास किया जाए कि शिकायतकर्ता एक ही बार में संतुष्ट हो जाए, उसे बार-बार भटकना न पड़े। इस मौके पर सचिव लोक निर्माण विभाग, उप्र शासन/नोडल अधिकारी पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक सलमान ताल पाटिल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें