फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

257 सहायक अध्यापकों के जिम्मे हेडमास्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 257 सहायक अध्यापकों के जिम्मे हेडमास्टरी
विज्ञापन

160 विद्यालयों में स्वीकृत नहीं प्रधानाध्यापक का पद
कई स्कूलों में रिक्त चल रहे हैं पद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में अपनाई जा रही समायोजन प्रक्रिया से 257 सहायक अध्यापक बाहर हो गए हैं। अब उन्हें प्रधानाध्यापक आने तक विद्यालय के इंचार्ज के रूप में काम करना होगा। जिले के एक सौ साठ विद्यालय तो ऐसे हैं जिनमें प्रधानाध्यापक का पद ही स्वीकृत नहीं हो पाया है, जबकि अन्य स्कूलों में प्रधानाध्यापक का पद लंबे समय से रिक्त है।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत छह से चौदह वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को जूनियर स्तर की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसे ध्यान में रखकर जिले में 1049 प्राथमिक एवं 493 पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोले गए हैं। इनमें से 160 प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद स्वीकृत नहीं है तो कई अन्य विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापक के पद रिक्त बने हैं। इसकी मुख्य वजह अध्यापकों के प्रमोशन नहीं होना है। ऐसी स्थिति में स्कूलों को विधिवत तरीके से चलाने के लिए कार्यरत सहायक अध्यापकों को विद्यालय का इंचार्ज बनाते उन्हें समायोजन से बाहर कर दिया है, जिससे प्रधानाध्यापकविहीन विद्यालयों में अब सहायक अध्यापक शिक्षण कार्य करने के साथ मिड डे मील सरीखी योजनाओं की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन

........
जूनियर हाईस्कूलों का भी नहीं हुआ भला
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान अध्यापक की तैनाती की जाती है। इस समय चार सौ सत्तर विद्यालयों में ही विज्ञान अध्यापक कार्यरत हैं। वहीं, ब्लाक मड़ावरा में सत्रह, जखौरा में एक, महरौनी में दो, बार में एक व बिरधा में दो विज्ञान अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में अपनाई जा रही समायोजन की प्रक्रिया में ब्लाक मड़ावरा के स्कूलों में विज्ञान अध्यापकों के पहुंचने की संभावना कम ही जताई जा रही है। जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूल के विकल्प भरे हैं, उनमें मड़ावरा ब्लाक के गिनती के स्कूल हैं।
विज्ञापन

.......
आवश्यकतानुसार भेजे जा रहे शिक्षक
सरप्लस के दायरे में विज्ञान व कला के शिक्षक भी आए हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार विकल्प के आधार पर विद्यालयों में भेजा जा रहा है। डीएम का अनुमोदन होते ही सूची जारी कर दी जाएगी।
अंबरीश कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें