फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गेहूं खरीद के 10 केंद्र और बढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। गेहूं खरीद के लिए जनपद में अभी तक शासन की ओर से 51 क्रय केंद्र खोले जाने प्रस्तावित हैं। अब 10 क्रय केंद्र और प्रस्तावित किए गए हैं, जिसके तहत अब जिले में क्रय केंद्रों की कुल संख्या 61 तक पहुंच जाएगी।



जनपद में गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के पांच, भारतीय खाद्य निगम के सात, एनसीसीएफ के चार, नेफेड के चार क्रय केंद्र खोले जाने हैं। सबसे अधिक सहकारिता के अंतर्गत पीसीएफ के 31 खरीद केंद्र खोले जाना प्रस्तावित है। खाद्य विपणन एवं सहकारिता विभाग ने एक मार्च से शुरू होने वाली खरीद के लिए व्यवस्थाएं कर ली थीं और केंद्र भी बना लिए थे। लेकिन अब तक न तो खरीद नीति ही आ सकी है और न खरीद ही शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पांडेय ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खुलने का समय भी 15 दिन बढ़ा दिया गया है। अब पंद्रह मार्च के बाद ही गेहूं खरीद शुरू होने की संभावना है। अब जनपद में दस नए गेहूं खरीद केंद्र भी खोले जाना प्रस्तावित किए गए हैं, इनमें पीटीओ के नौ और एक गेहू खरीद केंद्र मंडी का खोला जाना प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में अब तक जनपद में 51 की जगह गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या भी 61 हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें