ललितपुर। तमाम भर्तियों के बाद भी जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। वर्तमान में प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूलों में 1,886 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जिसका खुलासा प्रमोशन के लिए शुरू की गई प्रक्रिया में हुआ है।
जिले में 1,049 प्राथमिक एवं 492 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में लंबे समय से अध्यापकों की कमी चल रही है। बीते महीनों में तमाम भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई है, इसके बाद भी अध्यापकों की रिक्तता पूरी नहीं हो सकी है। इसका खुलासा पिछले दिनों प्रमोशन के लिए शुरू की गई प्रक्रिया में हुआ है। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि प्राइमरी स्कूल में 189 प्रधानाध्यापक, 1,064 सहायक अध्यापक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 227 प्रधानाध्यापक, 115 विज्ञान अध्यापक व 291 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं। जिस कारण परिषदीय स्कूलों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार संभव नहीं हो पा रहा है। हालांकि, वर्तमान में गणित और विज्ञान अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसमें करीब 350 सहायक अध्यापकों के और मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नहीं जोड़ी गई प्रशिक्षुओं की संख्याप्रमोशन के लिए जो खाका खींचा गया है, उसमें प्रशिक्षुओं की संख्या को जोड़ा नहीं गया है। जिस कारण प्राथमिक विद्यालयों में रिक्तियों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। विभागीय कर्मियों का मानना है कि प्रशिक्षुओं की नए सिरे से तैनाती होने के बाद ही उन्हें सहायक अध्यापक के रूप में सम्मलित माना जाएगा।
नहीं हो सके प्रमोशनपिछले दिनों प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन, अंजाम तक नहीं पहुंच सकी। जिससे शिक्षकों में मायूसी देेखी जा रही है।