फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालकर निकले युवक  को गोली मारी, घायल

Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर (खीरी)। 
विज्ञापन
फायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव मंदूरा में बूथ से महज एक फर्लांग की दूरी पर मुखबिरी के शक में हुई घटना 
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज  
वोट डालकर घर वापस लौट रहे गांव मंदूरा निवासी युवक पर रंजिशन फायर किए, जिससे वह घायल हो गया। मतदान बूथ से करीब एक फर्लांग की दूरी पर हुई घटना से गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
बुधवार को गांव मंदूरा निवासी रमेश लोध(40) गांव के ही प्राथमिक स्कूल पर बने मतदान केंद्र पर वोट डालने आया था। वोट डालने के बाद वह घर वापस जा रहा था। मतदान केंद्र से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गांव के किनारे पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही मुन्नीलाल ने अपने तीन साथियों के साथ उसे दो गोलियां मारी। गोली उसके दाहिने हाथ के पंजे और बाएं हाथ के कंधे पर जा धंसी। गोली की आवाज और शोर-शराबे पर गांव में दहशत फैल गई। पुलिस और कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

सूचना पर प्रेक्षक प्रवीण कुमार टोपो, एडीएम, एसडीएम, सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्राइवेट वाहन से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
बताते हैं कि घायल रमेश सपा समर्थक पूर्व प्रधान हरीश मौर्या के पक्ष का है, जबकि आरोपी मुन्नीलाल बसपा समर्थक मौजूदा प्रधान अशोक के गुट से है। कुछ महीने पहले प्रधान के घर हुई चोरी के मामले में मुन्नीलाल जेल गया था। एसओ शिवानंद ने बताया कि घायल रमेश और आरोपी मुन्नीलाल दोनों अपराधी किस्म के हैं। दोनों पर चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं। मुन्नीलाल 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। उसे शक था कि रमेश उसकी मुखबिरी पुलिस को करता है। इसी को लेकर वह रमेश से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसे गोली मारी गई है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुन्नीलाल, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, फैयाज और विजेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन



मंदूरा की घटना रंजिशन हुई है। आरोपी को शक था कि घायल रमेश ने मुखबिरी कर उसे पकड़वाया था। इसी रंजिश में उसे गोली मारी गई है। इस घटना का चुनाव से कोई मतलब नहीं है। 
मनोज कुमार झा, एसपी


  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें