फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
अशलेंद्र त्रिवेदी। फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिकंद्राबाद(लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के घुमराडीह पेट्रोलपंप पर मंगलवार शाम करीब चार बजे कुछ हमलावरों ने गोली मारकर अशलेंद्र उर्फ शैलेंद्र त्रिवेदी (30) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि असलहों से लैस हमलावर तीन बाइकों से आए थे। पुरानी रंजिश को लेकर युवक को देखते ही हमलावरों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी। युवक के चेहरे पर गोली लगी। हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद गांव निवासी रामकुमार त्रिवेदी के 30 वर्षीय पुत्र अशलेंद्र उर्फ शैलेंद्र त्रिवेदी मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर अपने ही परिवार के ही प्रिंस और अनमोल के साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के टेड़वा गांव अपनी बहन के यहां जा रहे थे। रास्ते में धुमराडीह गांव स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए रुके। इसी बीच तीन बाइकों पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए। पहला फायर ट्रैक्टर पर किया और दूसरा ट्रैक्टर पर सवार प्रिंस पर। लेकिन वह झुक गया जिससे बच गए। फायरिंग होते देख अशलेंद्र ट्रैक्टर से कूद कर पेट्रोल पंप के केबिन की तरफ भागे। इसी बीच हमलावरों ने गोली मारी जो अशलेंद्र के चेहरे पर लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। घटना की बात फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल अशलेंद्र को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि एक दिन पहले सोमवार को अशलेंद्र का सल्लिहाबार क्रशर पर गन्ना तुलवाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। बदले में यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

धुमराडीह में हमलावरों की फायरिंग में सिकंद्राबाद के युवक अशलेंद्र की मौत हुई है। हमलावरों की तलाश के लिए तीन थानों की पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मैने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कारण और हमलावरों का पता नहीं चला है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- अभय प्रताप मल्ल, सीओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें