फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पलियाकलां में हत्या... गोली चली और भागते हुए दिखा युवक; CCTV फुटेज आया सामने

Fri, 30 Jun 2023 05:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पलियाकलां में गेस्ट हाउस के बाहर युवक की हत्या कर दी गई थी। वह दोस्त की शादी में शामिल होने आया था। इसी दौरान उसे किसी ने गोली मार दी। घटना के दौरान का वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन
मोहित गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह खून से लथपथ उसका शव सड़क पर मिला। घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक जाता दिख रहा है। कुछ ही देर बाद गोली की आवाज आती है। इसके बाद वही युवक दोबारा से वापस आकर रोड किनारे खड़ी दो कारों के बीच घुस जाता है।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब पौने दो बजे हुई, जब मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी मोहित गुप्ता (22) पुत्र संतोष गुप्ता दरगाह मंदिर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहा था। बृहस्पतिवार सुबह झाडू लगाने पहुंचे जब सफाईकर्मी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।


 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

पुलिस ने मौका-ए-वारदात के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। वीडियो में एक युवक जाता दिखा। उसके पीछे एक बाइक हॉर्न बजाते हुए गुजरती है और कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज आती है। इसके बाद वही युवक वापस भागकर आता है और रोड किनारे खड़ी दो कारों के बीच घुस जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
 

विज्ञापन

मोबाइल गायब

सफाईकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस को मोहित के शव के पास उसका मोबाइल नहीं मिला। मृतक के पिता संतोष के मुताबिक, उसमें दो सिम थे और देर रात ही उनकी दस बजे के बीच मोहित से बात भी हुई थी।

पिता के साथ कैंटीन चलाता था मोहित

मोहित चीनी मिल गेट नंबर दो के सामने स्थित ठेका देशी शराब व बीयर की दुकान के पास कैंटीन में कैंटीन में अपने पिता संतोष कुमार गुप्ता का हाथ बंटाता था। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई प्राइवेट जॉब करता है जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें