फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राजापुर में गंभीर हालत में मिले हिमाचल प्रदेश के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुरखीरी/ओयल। राजापुर हाईवे पर एक अस्पताल के पास बेहोश मिले हिमाचल प्रदेश के एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक के बैग में मिले मोबाइल नंबरों पर अस्पताल प्रशासन ने संपर्क करने के प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उधर, युवक के शव को जिला मुख्यालय भेजकर प्रतीक्षा घर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

20 फरवरी की रात करीब 11 बजे राजापुर हाईवे पर सड़क किनारे एक युवक के गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना पर ईएमटी पंकज ने पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जेब में मिले आधार कार्ड में उसका नाम रोहित (21) पुत्र युवराज गांव मचोटी पोस्ट जगोठी तहसील रोहडू, बांचुच्च (15) शिमला, हिमाचल प्रदेश लिखा था। डॉक्टरों के मुताबिक, रोहित की शुगर बहुत बढ़ी थी।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर स्टाफ ने घर के बारे में पूछा तो कहा कि उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों के मुताबिक रोहित की हालत को 26 की शाम करीब 7ः45 बजे बिगड़ी तो उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 27 फरवरी की सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, रोहित नेपाल टहलने गया था। वापसी में वह बस में बेहोश हो गया। बस चालक ने उसे राजापुर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रोहित के अकेला होने के कारण व पास में इलाज के रुपये न होने पर उसे अस्पताल के बाहर कर दिया गया था। इसके बाद एबुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। बताते हैं कि लखन नाम का व्यक्ति उसको कई बार फोन कर उसका हाल भी लेता रहा।

युवक के पास मिले आधार कार्ड के मुताबिक वह हिमाचल प्रदेश का है। उसकी शुगर बहुत ज्यादा बढ़ी थी। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
-डॉ. आईके राम चंदानी, सीएमएस जिला अस्पताल

बीसलपुर के रामलीला मैदान पर प्रवचन देते घट-घट वासी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें