फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रियांशु
विज्ञापन
महेवागंज। चौकी से चंद मीटर दूर निघासन मार्ग पर एक प्लाईवुड फैक्टरी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रॉली की टक्कर से हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस वाहन को ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला कमलापुर निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि भांजा प्रियांशु (17) सोमवार शाम दोस्तों के साथ बाइक से लिलौटी नाथ मंदिर जा रहा था। महेवागंज स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी के पास वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि युवक बाइक खड़ी कर उसी पर बैठा था। आशंका है कि किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक में टक्कर लगने से हादसा हो गया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सीसी कैमरे की मदद से वाहन को ट्रेस किया जा रहा है। मृतक के बहनोई नीरज ने बताया कि शव की हालत देखकर नहीं लगता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें