फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: निर्माणाधीन पुलिया के नीचे गिरी बाइक, युवक की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Wed, 11 Mar 2026 02:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में कौड़ियाला घाट के पास मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तिकुनिया क्षेत्र के सूरतनगर टांडा निवासी सोनू, अर्जुन और मनोज बाइक से कौड़ियाला घाट की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कौड़ियाला घाट के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम 
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर त्रिभुवन सिंह ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सोनू और अर्जुन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें