फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय युवक हरीश की शुक्रवार रात संदिग्ध हालत में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार वालों के अनुसार जगदीश प्रसाद का 30 वर्षीय बेटा हरीश गांधीनगर के ही निवासी ट्रक चालक रंजीत सिंह उर्फ रामू के साथ ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। शुक्रवार रात हरीश का शव ट्रक के पास पड़ा मिला। मृतक के भाई शिवनंदन ने पुलिस को तहरीर देकर चालक रंजीत सिंह उर्फ रामू पर हरीश को ट्रक से कुचल कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें