फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
प्रमोद कुमार वर्मा। (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। सेठघाट रोड पर एक स्कूटी सवार की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से दबकर मौके पर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतिनगर निवासी प्रमोद कुमार (40) खेती-किसानी करते थे। वह शुक्रवार की दोपहर अपनी स्कूटी से अपने पैतृक गांव त्रिकोलिया जा रहे थे। मुक्तिधाम के निकट ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने हादसे की सूचना उसके परिवार वालों को दी। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। अभी हादसे की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें