फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मैलानी मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खुटार की ओर से स्प्लेंडर प्लस बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने संदेह होने पर बाइक की जांच ई-चालान एप से की। जांच में बाइक का चेसिस नंबर दर्ज नंबर से अलग मिला।
इसके बाद बाइक पर अंकित चेसिस नंबर के आधार पर जांच की गई तो उसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर सामने आ गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनिश निवासी मोहल्ला रजागंज, थाना पूरनपुर, जिला पीलीभीत बताया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने करीब डेढ़ माह पहले मोहल्ला पीरबाजार, पूरनपुर से बाइक चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें