फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: छात्रा का नहाते समय बनाया वीडियो, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने चुपके से नहाते समय छात्रा का वीडियो बना लिया। जब छात्रा को पता चला तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने छात्रा का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसका पता चलने पर छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शहर से सटे एक मोहल्ले में थारू जनजाति की एक छात्रा किराये पर कमरा लेकर रह रही है। छात्रा का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आयुष निवासी पढुआ थाना निघासन ने उसका नहाते हुए चुपके से एक वीडियो बना लिया। छात्रा को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने परिजनों को इसके बारे में बताया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की। 

पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली लाई जहां उससे पूछताछ की। आरोपी ने घटना स्वीकार की तो पुलिस ने आईटी एक्ट के साथ साथ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का चालान भेज दिया। वहीं पूरे मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक-सीओ सिटी विवेक तिवारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें