कबड्डी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। संवाद
निघासन। कस्बे के प्राचीन ठाकुरद्वारा श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिता में रविवार को कबड्डी के मुकाबले हुए। अंडर-17 वर्ग के दोनों सेमीफाइनल के नतीजे आए। पहले दिन 14 लीग मैच भी खेले गए।
अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में आर इंडियन पब्लिक स्कूल और यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन की टीमें आमने-सामने रहीं। यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन ने 10 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे सेमीफाइनल में चौहान क्लब ओयल और हिंदू कन्या पाठशाला सीतापुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें चौहान क्लब ओयल ने सात अंकों से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में छह लीग मैच खेले गए। अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन और आर इंडियन पब्लिक स्कूल झंडी की टीमें भिड़ीं। यूथ कबड्डी एकेडमी निघासन ने 10 अंकों से जीत दर्ज की। देर शाम तक प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले जारी थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंदिर के महंत राजेंद्र मिश्र, विजय मिश्र, राजेश मिश्र, संजय कुमार, आशीष कुमार, तिलकराम, समाजसेवी दिग्विजय गुप्ता, अंशुल दीक्षित समेत तमाम लोग मौजूद रहे।