फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जीजा ने लूटी साली की आबरू, गर्भवती होने पर की हद पार, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र के एक गांव युवती की बुधवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने युवती के जीजा पर अवैध संबंध बनाने के बाद गर्भपात कराने व उसे तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी का विवाह दो वर्ष पूर्व फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से किया था। शादी के कुछ समय बाद उसकी पुत्री की तबीयत खराब हो गई, जिसकी देखरेख करने के लिए दामाद के कहने पर उसने अपनी छोटी पुत्री को वहां भेज दिया। 

डरा-धमकाकर बनाए थे संबंध 
आरोप है कि छोटी पुत्री को डरा-धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर उसने बड़ी बहन को छोड़ देने की धमकी दी। इसके बाद छोटी पुत्री की हालत खराब हुई तो अल्ट्रासाउंड कराने पर उसके पांच माह की गर्भवती होने का पता चला। परिवारों के बीच समझौता हुआ कि दोनों पुत्रियां दामाद के साथ ही रहेंगी। हालांकि, बाद में आपसी सहमति न बन पाने पर बड़ी पुत्री वापस मायके आ गई। इसका लाभ उठाते हुए दामाद, उसकी मां, पिता व भाई ने मिलकर उसकी छोटी पुत्री का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी छोटी पुत्री को तेजाब पिलाया गया। हालत खराब होने पर जब वह मायके वापस आई तो पूरी बात बताई। हालत में सुधार न होने पर बुधवार की शाम को उसकी छोटी पुत्री की मौत हो गई। मामले में आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इस बारे में थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें