मैलानी। टिकट चेकिंग अभियान के तहत गोमतीनगर-मैलानी रेलखंड पर 86 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के दिशा-निर्देशन व सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था।
जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गोमतीनगर और मोहिबुल्लापुर स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच/बस रेड अभियान में 86 बिना टिकट/अनियमित रेलयात्री पकड़े गए। अभियान के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा के यात्रियों से 30 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान पुलिस कर्मी, दैनिक यात्री स्लीपर और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में यात्रा करते पाए गए। चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।