फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः बकरी चराने गई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आरोपी की चचेरी बहन है पीड़ित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने खेत में गई बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने ही दरिंदगी कर डाली। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम को 12 वर्षीय बच्ची गांव से उत्तर दिशा में बकरियां चराने गई थी। जहां से करीब पांच सौ मीटर दूर एक गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठे चचेरे भाई ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसी के दुपट्टे से बालिका का मुंह बांधकर जबरन दुष्कर्म किया और भाग निकला। घटना के बाद बच्ची बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो रात हो चुकी थी। बच्ची किसी तरह घर पहुंची। खून में सने कपड़े में बच्ची को देख परिजन के होश उड़ गए।
बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत को अपनी मां के साथ साझा किया, जिस पर रात को ही परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए। बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, बच्ची का मेडिकल कराकर उसे वन स्टाप सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह का कहना है कि बच्ची के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। बच्ची की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिन हाथों में थी रक्षा की जिम्मेदारी उसी ने लूटी अस्मत

महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई हैवानियत ने रिश्तों को ही शर्मसार कर दिया है। मासूम को कभी इल्म भी न रहा होगा कि वह जिन हाथों में राखी बांधती चली आ रही है वही हाथ किसी दिन उससे हैवानियत करेंगे। इस हैवानियत ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया। गांव में हर कोई इस दुराचारी भाई को धिक्कारता नजर आया। घटना से गांव में गुस्से का माहौल है। हर छोटे बड़े ,बुजुर्ग के जुबान पर एक ही शब्द निकल रहा है कि ऐसे नीच को फांसी होनी चाहिये, जिसने अपनी बहन को भी नहीं छोड़ा।

कभी कभार ही आता था गांव

अपनी सगी चचेरी बहन के साथ हैवानियत करने वाला आरोपी अपने घर कभी कभार ही आता था। ज्यादातर अपनी ननिहाल में ही रहता है। आरोपी की शादी भी हो चुकी है और उसके एक बच्चा भी है। पिछले कुछ महीनों से वो बीवी बच्चों के साथ घर पर ही रह रहा था। आरोपी और बच्ची के पिता आपस में सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें