फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: रेहुआ-धौरहरा मार्ग किनारे तालाब में पलटी कार, केला व्यापारी की मौत

Thu, 09 Nov 2023 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

धौरहरा के गांव कबीरपुर निवासी केला व्यापारी कन्हैयालाल बुधवार रात दूसरे व्यापारी की कार लेकर पेट्रोल डालने गए थे। पेट्रोल पंप से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में रेहुआ-धौरहरा मार्ग पर सरसवा गांव के समीप एक कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में गुदरिहा के मजरा कबीरपुर निवासी कार चालक कन्हैयालाल की तालाब में डूबकर मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात हुआ। पुलिस ने कन्हैयालाल का शव तालाब से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


धौरहरा के गांव कबीरपुर निवासी केला व्यापारी कन्हैयालाल पुत्र दरबारी लाल मौर्य (35) बुधवार की रात दूसरे व्यापारी की कार लेकर सरसवा पेट्रोल पंप पर तेल भराने गए थे। बुधवार की रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप से घर लौटते समय सरसावा पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर खुदुवा तालाब में जा गिरी। कार में फंसे कन्हैयालाल की डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन

परिजन रातभर करते रहे तलाश 
उधर, देर रात तक व्यापारी जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। व्यापारी का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। गुदरिहा से लेकर सरसवा तक खोजबीन की, लेकिन कन्हैयालाल का कुछ पता नहीं चला। सुबह एक डीसीएम चालक ने सरसवा पुलिया के पास कार तालाब के पानी में उतराने की सूचना दी। इसकी जानकारी पर परिजन पहुंचे। 

सूचना पर सुबह आठ बजे कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया। कन्हैयालाल का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दिवाली से पहले हुए हादसे ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें