फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गरीबी के चलते नहीं मिला इलाज, युवक की मौत

विज्ञापन
मझगईं के बेला खुर्द में शव के पास रोती-बिलखती मां व अन्य परिजन।
विज्ञापन
मझगईं। 17 जनवरी को वाहन की टक्कर से घायल हुए बेला खुर्द निवासी संदीप की इलाज के अभाव में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है, रो-रोकर बुरा हाल है। बेलाकलां के मजरा बेला खुर्द गांव निवासी गोकरन का 22 वर्षीय पुत्र संदीप 17 जनवरी को बेला स्टाफ के निघासन मार्ग पर एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

गरीबी के चलते इलाज न करा पाने से परिजन सोमवार को संदीप को घर लेकर आ रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। संदीप का शव दोपहर बाद घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम बिना पीएम के अंतिम संस्कार की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें