फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घाना में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
अफ्रीका के घाना में मौजूद लखीमपुर के आचार्य पवन दत्त महाराज (दाएं से चौथे) व अन्य लोग। स्रोत: म
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अफ्रीका के घाना देश के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रथम बार भारत के धर्म गुरु को आमंत्रित किया गया। हरिद्वार में साधना करने वाले लखीमपुर निवासी वेदमूर्ति राजऋषि आचार्य पवन दत्त मिश्र प्रतिनिधि मंडल के साथ शपथ समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में आचार्य पवन दत्त ने घाना के राष्ट्रपति को वैदिक मंत्रों के उच्चारण साथ मां की चुनरी और प्रसाद देकर सुशासन की शुभकामनाएं दीं। शपथ के पूर्व विजयी पार्टी के अध्यक्ष के आवास पर सभी का भव्य स्वागत किया गया। शपथ समारोह के बाद राष्ट्रपति के साथ तमाम विषयों पर चर्चा की गई।
आचार्य पवन दत्त महाराज के साथ गए लखीमपुर के मनीष मिश्रा ने बताया कि पवन जी महाराज ने प्रयागराज के लिए अफ्रीकन घाना वासियों को आमंत्रित भी किया है। इन लोगों के वहां पहुंचने पर घाना अफ्रीका में रहने वाले भारतीयों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। कई जगह पर आचार्य व पूरी टीम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में प्रखर दुबे, मनदीप पांडे, शेखर, आचार्य भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष मिश्र शामिल रहे। अफ्रीका से भारत आगमन पर दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें