फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुंबई की ट्रेन के लिए अभी और करना पड़ सकता है इंतजार

Sun, 31 May 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के एक जून से संचालन की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर ट्रेन संचालन का पत्र वायरल होने के बावजूद रविवार तक रेलवे के सिस्टम में ट्रेन की कोई अपडेट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र में ट्रेन संख्या 05039 लखनऊ जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के एक जून से 13 जुलाई तक तथा ट्रेन संख्या 05040 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ स्पेशल के तीन जून से 15 जुलाई तक सात फेरों के संचालन की समय सारिणी जारी होने का दावा किया गया था।
हालांकि, 31 मई तक रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में ट्रेन को अपडेट नहीं किया गया था। रेलवे में किसी ट्रेन के संचालन से पहले रिजर्वेशन, किराया और अन्य प्रक्रियाओं के लिए सिस्टम में अपडेट होना जरूरी होता है। रेलवे जनसंपर्क विभाग की ओर से भी रविवार शाम तक ट्रेन संचालन संबंधी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित संचालन और समय सारिणी संबंधी पत्र रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद ही ट्रेन का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें