भ्रामरी प्राणायाम करते हुए स्कूल के बच्चे। स्रोत
लखीमपुर खीरी। योग रंजन फाउंडेशन एवं जिला आयुष समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 50 दिवसीय योग जन-जागरूकता अभियान के 19वें दिन सिटी मांटेसरी स्कूल में विशेष योग व्याख्यान हुआ।
योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने आधुनिक समय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर योग का प्रभाव विषय पर पाॅवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वक्तव्य प्रस्तुत किया। बताया कि योग न केवल शारीरिक संतुलन लाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य की दृढ़ता के लिए बहुत जरूरी है। नियमित योग के अभ्यास से तनाव प्रबंधन, आत्म-संयम, एकाग्रता एवं भावनात्मक स्थिरता विकसित होती है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक विशाल सेठ, संचालिका लेखनी सेठ, प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह, सह-संस्थापिका प्रगति बरनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद