फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में मिला यलो ब्रस्टेड बंटिंग नाम का विलुप्त दुर्लभ प्रजाति का पक्षी

Sat, 29 Nov 2025 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में रेंजर द्वारा कैद किए गए दुर्लभ प्रजाति के पक्षी का फोटो। स्रोत :  पार्क प्रशासन - फोटो : katra news
विज्ञापन
पलियाकलां (खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में बाघ व गैंडों के अलावा पक्षियों की भी विशेष प्रजातियां पाई जाती हैं। दक्षिण सोनारीपुर रेंज में रेंजर ने एक विशिष्ट पक्षी की फोटो कैमरे में कैद की है, जिसका अध्ययन करने पर यह दुर्लभ प्रजाति का यलो ब्रस्टेड बंटिंग नामक पक्षी निकला। इसको अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने भी क्रिटिकल इंडेंजर्ड होने की संज्ञा दी है।
विज्ञापन


दुधवा के डीडी जगदीश आर ने बताया कि दुधवा में कुछ पक्षी यहीं के हैं। सर्दी के मौसम में विदेशों से भी लंबी उड़ान भरते हुए पक्षियों के झुंड यहां आते हैं। शीतकालीन सत्र गुजारने के बाद प्रवासी पंरिदों के रूप में यहां से चले जाते हैं।
दुधवा में इस बार विदेशों से आने वाली पक्षियों की प्रजातियां भी आमतौर पर दिखने लगी हैं। इसी में दक्षिण सोनारीपुर के रेंजर सुरेंद्र कुमार को पेट्रोलिंग के दौरान एक विशिष्ट पक्षी दिखाई दिया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर ली।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के बाद पक्षी का अध्ययन किया गया तो वह यलो ब्रस्टेड बंटिंग प्रजाति का पक्षी निकला। यह विलुप्त होने के खतरे के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने वाली प्रजाति है और खासतौर पर यह साइबेरिया व मंगोलिया से आने वाली पक्षी हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने भी क्रिटिकल इंडेजर्ड होने की संज्ञा दी है। इस प्रजाति के पक्षियों का दीदार होने से पक्षियों में विशेष रुचि रखने वाले सैलानियों के साथ ही पक्षी विशेषज्ञों व प्रेमियों में भी खुशी होने के आसार हैं। इसके बाद यहां पक्षी विशेषज्ञ भी पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें