फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईडी डिग्री कॉलेज में प्रवेश फार्मों का वितरण दस से 

Thu, 26 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरिट के आधार पर विद्यालय में होंगे प्रवेश 
 इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के सबसे बड़े वाईडी डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन फार्मों का वितरण दस जून से किया जाएगा। 
विज्ञापन

बताते चलें कि वाईडी डिग्री कॉलेज जिले का सबसे बड़ा डिग्री कॉलेज है। यहां प्रत्येक वर्ष प्रवेश के लिए मारा मारी मचती है। महीनों तक प्रवेश प्रक्रिया को चलाना पड़ता है। इस कॉलेज ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.आरके सिंह ने बताया कि विद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 1320 बीकॉम प्रथम वर्ष में 360 तथा बीएससी में मैथ ग्रुप में 300 तथा बायो ग्रुप में 300 सीटें हैं। इसके अलावा एमए दर्शनशास्त्र प्रथम वर्ष में 60, अंग्रेजी में 60, राजनीति में 120, एमए हिंदी में  60, अर्थशास्त्र में 60, इतिहास में 60 और एमकॉम प्रथम वर्ष में 60 सीटें हैं। इसके लिए 10 जून से प्रवेश फार्मों का वितरण कार्यालय में शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया इस बार भी प्रवेश मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें